विकास भवन के सभागार में कोरोना मरीजों के लिए किताब सहित अन्य सामग्री सीडीओ बद्रीनाथ सिंह को सौंप?
- फोटो : BALLIA
बलिया। इनर व्हील क्लब की ओर से बृहस्पतिवार को एल-1 श्रेणी के अस्पताल में रखे गए कोरोना मरीजों के लिए उपयोगी वस्तुओं का पैकेट संयुक्त मजिस्ट्रेट अन्नपूर्णा गर्ग को सौंपा गया। इस पैकेट में प्रेरक पुस्तकें भी शामिल हैं जिन्हेें पढ़कर मरीजों का समय व्यतीत हो सके।
विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी बद्रीनाथ सिंह की उपस्थिति में क्लब की अध्यक्ष डॉ अनिता सिन्हा ने यह सामग्री संयुक्त मजिस्ट्रेट अन्नपूर्णा गर्ग को दिया। कहा कि इससे कोरोना मरीजों का समय ठीक से व्यतीत होगा। आइसोलेशन सेंटर में भर्ती एक बालिका का क्लब की सदस्यों ने ख्याल रखा और उसके लिए कलर, चित्रकला की कॉपी और पेंटिंग के अन्य सामान दिए। इसके अलावा विद्या महिला एसएचजी हनुमानगंज के सहयोग से इनर व्हील क्लब की ओर से जरूरतमंद बालिकाओं में सेनेटरी नैपकिन वितरित किया जाएगा। विकास भवन सभागार में प्रतीकात्मक रूप से कुछ किशोरियों को सेनेटरी नैपकिन दिया भी गया। क्लब की महिला सदस्यों की योजना 100 पैकेट सेनेटरी नैपकिन शहर की किशोरियों में वितरित करने की है। इस मौके पर अध्यक्ष डॉ अनिता सिन्हा, नंदिनी तिवारी और अन्य सदस्य मौजूद रहीं।