नगर के रोडवेज बस स्टेशन पर महिला तथा बच्चों का थर्मल स्क्रीनिंग करता स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : BALLIA
बलिया। दिल्ली से दो ट्रेनें और कोल्हापुर से एक ट्रेन बलिया रेलवे स्टेशन पहुंचीं, जिसमें बुधवार की शाम 6:42 बजे दिल्ली से 224 श्रमिक और रात 11:20 बजे कोल्हापुर से 917 श्रमिक आए। बृहस्पतिवार सुबह 7:50 बजे दिल्ली से 448 रमिक पहंचेे। सभी यात्रियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए बोगियों से उतारा गया। मेडिकल टीम ने सभी का थर्मल स्क्रीनिंग किया। भोजन के पैकेट व बोतल बंद पानी के साथ रोडवेज की बसों से उनके गांवों के लिए रवाना किया गया। इस बीच बृहस्पतिवार को कुल 60 बसों से 2200 श्रमिक जिले में पहुंचे।