फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा किनारे गांवों में लगे कैम्प का निरीक्षण

विज्ञापन
गंगा किनारे गांवों में लगे कैम्प का निरीक्षण करते जिलाधिकारी व अन्य । - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। गंगा यात्रा शुभारंभ के बाद गंगा किनारे गांवों में कैंप लगाकर योजनाओं की जानकारी देने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को दुबहड़ व बन्धुचक गांव में लगाए गए कैंप का निरीक्षण जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने किया।
विज्ञापन

बन्धुचक में जिलाधिकारी ने गंगा नदी की दूरी, रास्ते आदि से जुड़ी जानकारी गांव वालों से ली। यह भी पूछा कि गांव के कोई नाला गंगा में जाता तो नहीं। हालांकि दोनों गांवों से कोई नाली-नाला गंगा में जाना नहीं बताया गया। इसके बाद दुबहड़ बीआरसी परिसर में लगाए कैंप में गए। वहां गांव वालों से शौचालय निर्माण की स्थिति के बारे में जानकारी ली। अपील किया कि अगर कोई शौचालय का प्रयोग नहीं करता है तो आसपास के या गांव के लोग उन्हें प्रेरित करें। विभिन्न तरह की बीमारियों से बचना है तो खुले में शौच करने नहीं जाना है। कैंप में उन्होंने कृषि, स्वास्थ्य, पशुपालन और पेंशन से संबंधित विभाग के कर्मियों से जरूरी पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें