फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में ब्लडबैंक का अलार्म, फ्रीज मिला बंद, दी चेतावनी

विज्ञापन
रसड़ा के माधोपुर में होम्योपैथिक दवा बनाने वाली शैल होम्यो लेबोरेट्री का निरीक्षण करते सहायक आय - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। जिला चिकित्सालय में स्थित ब्लड बैंक और रसड़ा के माधोपुर में होम्योपैथिक दवा बनाने वाली शैल होम्यो लेबोरेट्री का निरीक्षण सहायक आयुक्त औषधि आजमगढ़ मणिशंकर और औषधि निरीक्षक मोहित कुमार दीप ने किया, जिसमें कई कमियां पाई गईं। जिसे सुधारने के लिये एक पखवाड़े का समय दिया गया है। अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

अधिकारियों की टीम ने शनिवार को रसड़ा के माधोपुर में होम्योपैथिक दवा बनाने वाली शैल होम्यो लेबोरेटरी पहुंची, जहां दवा के मानकों समेत अन्य की जांच की गई। डीएलए मणिशंकर ने बताया कि शुक्रवार को जिला चिकित्सालय में स्थित ब्लड बैंक की जांच की गई थी। वहां सात कमियां पाई गई हैं। उन्होंने बताया कि ब्लड बैंक में टेस्टेड व अनटेस्टेड दो अलग-अलग सिरिंज रखे जाते हैं। इसमें अनटेस्टेड सीरीज का फ्रीज बंद पाया गया। ब्लड बैंक में लाइट चले जाने के बाद अलार्म बजने की व्यवस्था है, यह खराब मिला। यही नहीं थर्माकोल के अंदर किसी को ब्लड दिया जाना चाहिए, जांच में यह सुविधा नहीं पाई गई। बताया कि इसे ठीक करने के लिए 15 दिन के समय दिया गया है। इसकी सूचना शासन को भेज दी जाएगी। निरीक्षण के समय वरिष्ठ लिपिक रविशंकर पांडेय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें