फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने किया निमार्णाधीन नाले का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने सोमवार की शाम बीबी टोला में नगर पंचायत बैरिया की ओर से बनवाए जा रहे नाले का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य पर संतुष्टि जताई तथा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव कुमार वर्मा मंटन से बातचीत की। इसके बाद रानीगंज बाजार में हॉस्पिटल मोड़ से भागड़ नाला तक भी नाली का निर्माण कराने की बात कही। कहा, इसमें धन की कमी आड़े नहीं आएगी।
विज्ञापन

नाला निर्माण का निरीक्षण करने जब सांसद बीबीटोला पहुंचे तो वहां नाइट शिफ्ट वाले मजदूर काम कर रहे थे। सांसद ने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि से पूछा यह नाला कब तक बनकर तैयार हो जाएगा तो उन्होंने बताया कि बरसात शुरू होने से पहले पूरा करने का प्रयास ताकि जल निकासी होने लगे।
अध्यक्ष प्रतिनिधि ने यह भी बताया कि मजदूर और संसाधन बढ़ा दिए हैं। देर शाम तक दूसरी शिफ्ट का भी काम हो रहा है। काम में तेजी आई है। प्रतिदिन लगभग 80 मी. नाला तैयार कर लिया जा रहा है। मौसम ने साथ दिया तो यह नाला बहुत जल्दी बनकर तैयार हो जाएगा। ढाई किमी नाला में करीब 600 मी. बनाना शेष है। अध्यक्ष प्रतिनिधि ने सांसद को बताया कि इसके पूरा हो जाने पर 20 हजार से अधिक आबादी को जल निकासी की समस्या से निजात मिल जाएगा। इस मौके पर राम प्रकाश सिंह, श्यामू उपाध्याय, कन्हैया सिंह, अशोक मिश्र, जैनेंद्र सिंह लाला, संस्कार सिंह, शिवमंगल वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें