फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम बच्ची के साथ युवक ने किया दुराचार

Fri, 16 Jan 2015 11:51 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, नगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र की एक मासूम बच्ची के साथ शुक्रवार को दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। उसे बहला-फुसलाकर घर ले जाने वाले आरोपी युवक की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन


घर वालों की तहरीर पर उसके खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दुराचार की शिकार मासूम को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली साढ़े तीन साल की

 मासूम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। वहां उसने उसके साथ दुराचार किया। मासूम के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


 मासूम की हालत गंभीर देखकर लोगों ने घर वालों को घटना की जानकारी दी। घर वालों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस   को दी। 

 पुलिस मासूम को अपने साथ थाने ले गई और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

मासूम के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के युवक राजकुमार कन्नौजिया के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

नगरा के प्रभारी एसओ प्रदीप   ने बताया कि दुराचार के मामले में तहरीर के आधार पर गांव के  ही एक युवक के विरुद्ध दुराचार सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे जल्द गिरफ्तार कर             लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें