बलिया। श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रों ने जेएनयू प्रकरण में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के कुलपति तथा मानव संसाधन मंत्री का पुतला दहन कर विरोध जताया। इस मौके पर छात्रों ने कहा कि जिस प्रकार जेएनयू में छात्रों के मौलिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। ऐसा हम किसी भी हाल में होने नहीं देेंगे।
छात्रनेताओं ने कहा कि जब जब देश में मौलिक अधिकारों का हनन किया गया है, तब-तब जेएनयू के छात्रों ने अपने भविष्य और आने वाली नई पीढ़ी के लिए लड़ाई को लड़ते हैं। इस मौके पर छात्र नेता विशाल कुमार वर्मा ने कहा कि जेएनयू प्रकरण एक तानाशाही रवैया है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में 40 ़फीसदी से अधिक गरीबों के बच्चे पढ़ते हैं। फीस की बढ़ोतरी से यह स्पष्ट हो गया है कि सरकार गरीब एवं पिछड़े छात्रों को उच्च शिक्षा से वंचित रखना चाहती है। इसी क्रम में देवेश तिवारी ने कहा कि सरकार देश के सभी व्यवस्थाओं का निजीकरण करना चाहती है। मंटू साहनी ने कहा कि सरकार मनमाने तरीके से कार्य कर रही है, निरंतर जेएनयू में फीस बढ़ोतरी की जा रही है। इस मौके पर गणेश कुमार यादव, विशाल वर्मा, मंटू, रामप्रकाश यादव, रवि प्रताप यादव, सारुन, आयुषी गुप्ता, खुशी, जिया पांडेय, अमित सिंह, अंकुर सिंह आदि उपस्थित रहे।