फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास सूची के सत्यापन में अपात्र, अधिकारियों की जांच में मिला पात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। विकास खंड नगरा में प्रधानमंत्री आवास के आवंटन में खूब खेल किया गया है। आवास के पात्र लाभार्थियों को अपात्र कर मनमानी की गई है। ग्राम पंचायत ताड़ीबड़ा गांव में अपात्र किए व्यक्ति की शिकायत जिलाधिकारी ने जांच कराई तो पात्र निकला। बीडीओ ने बताया कि रिपोर्ट अधिकारियों का भेजी जा रही है।
विज्ञापन

नगरा क्षेत्र के ताड़ीबड़ा गांव निवासी राम सिंहासन राजभर ने 11 जनवरी को जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि प्रार्थी आवासहीन है और परिवार के साथ झोपड़ी में रहकर गुजर बसर करता है। प्रार्थी का आवास की सूची में क्रमांक 294 रजि. आईडी 132914367 पर नाम अंकित है। प्रार्थी को सचिव द्वारा जांच में अपात्र घोषित कर दिया गया है। शिकायती पत्र पर डीएम ने मामले की जांच करने का निर्देश सीडीओ को दिया। सीडीओ के आदेश पर बीडीओ नगरा ने एडीओ पंचायत से जांच कराई तो राम सिंहासन के पास मात्र दो झोपड़ी मिली। इसके बाद एडीओ ने बीडीओ को जांच रिपोर्ट दी। इस बाबत बीडीओ प्रवीणजीत ने बताया कि सीडीओ के निर्देश पर जांच एडीओ पंचायत से कराई गई। एडीओ पंचायत की रिपोर्ट में लाभार्थी पात्र है। जांच आख्या सीडीओ को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें