फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने आयरन लेडी इंदिरा गांधी को किया याद

Thu, 19 Nov 2015 10:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी के नगर स्थित कांग्रेस भवन के सभागार सहित विभिन्न इलाकों में पूर्व प्रधानमंत्री व भारतरत्न इंदिरा गांधी की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
विज्ञापन


 कार्यक्रम की शुरूआत उनके चित्र पर पुष्प अर्पण करने के साथ हुआ। वक्ताओं ने इंदिरा गांधी को आयरन लेडी की संज्ञा देते हुए उनके व्यक्ति एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।


इस मौके पर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष सचिदानंद तिवारी ने इंदिरा गांधी को भारत ही नहीं बल्कि विश्व के महानतम नेता बताया।

कहा कि इंदिरा गांधी के नेतृत्व क्षमता का लोहा पूरी दुनिया मानती थी। प्रदेश उपाध्यक्ष दीग्विजिय सिंह ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में इंदिरा गांधी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।
विज्ञापन


इस मौके पर श्रीमती शीला मिश्रा, पवन चौबे, राजेंद्र चौधरी, पशुपति ओझा, राधेश्याम यादव, फूलबदन तिवारी, मुन्ना उपाध्याय, सुनील सिंह पप्पू विनायक राय, मणिंद्र राय, दीपक श्रीवास्तव, शशिकांत चतुर्वेदी आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र नाथ राय ने किया।

 बैरिया संवाददाता के मुताबिक बैरिया कसबा स्थित कांग्रेस के कैंप कार्यालय शिवानंद सदन में कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. इंदिरा गांधी की 98वीं जयंती धूमधाम से मनाया।

बैठक में प्रदेश के श्रम एवं मजदूर संगठन के संयोजक सीबी मिश्र ने कहा कि इंदिरा गांधी देश के सर्वोत्तम प्रधामंत्री थी। उनके कार्यकाल में देश का चहुंओर विकास हुआ।

 विदेशों में भी उनकी इतनी हनक थी कि कोई भी देश भारत के विरुद्ध आवाज नहीं उठाता था। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष खजांची राय, विनोद सिंह, जयराम सिंह, पारसनाथ वर्मा, रामाधार पांडेय, विद्यापति तिवारी, अरविंद पाठक, डा. विश्वकर्मा शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें