बलिया। जनपद में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। उसे पूर्व मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल ने फेसबुक आईडी से पोस्ट किया है। वीडियो में एक युवक अतीक अहमद व मुख्तार अंसारी काे खुद का बिरादर बताते हुए सीएम योगी व पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर रहा है। पूर्व मंत्री ने उक्त वीडियो के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की। सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
वायरल वीडियो में बाइक पर सवार एक युवक पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी कर रहा है। वह माफिया अतीक अहमद व मुख्तार अंसारी को बिरादर बताते हुए योगी मोदी पर हत्या का आरोप लगाते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है। योगी आदित्यनाथ की हत्या की धमकी दे रहा है। पुलिस उक्त वीडियो को सदर कोतवाली के राजेंद्र नगर का बता रही है। वायरल वीडियो के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश रहा। उन्होंने आरोपी युवक पर सख्त कार्रवाई की बात कही। वहीं, पूर्व मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल ने कहा कि सीएम योगी और पीएम का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।