फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: वाराणसी स्टेशन पर सीआरपीएफ के एसआई की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के मिड्ढा गांव निवासी रामायण प्रसाद 55 वर्ष पुत्र स्व. श्रीराम की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि लू लगने से मौत हुई है। उनकी मौत वाराणसी स्टेशन पर रविवार की रात हो गई थी। सूचना पर पहंुची जीआरपी ने परिजनों को घटना से अवगत कराया। जिसके बाद परिजन वाराणसी के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


सोमवार को जैसे ही सीआरपीएफ जवान का शव गांव पहंुचा परिवार सहित आमजन की आंखें नम हो गईं। इस दौरान सीआरपीएफ 95 बटालियन के असिस्टेंट कमांडर हनुमान प्रसाद, इंस्पेक्टर अमित कुमार तथा फेफना के सब इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने सीआरपीएफ जवान के शव पर पुष्प गुच्छ चढ़ाकर नमन किया।

मिली जानकारी के अनुसार फेफना थाना क्षेत्र के मिड्ढा गांव निवासी रामायण प्रसाद जम्मू-कश्मीर स्थित सीआरपीएफ 214 बटालियन में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। अवकाश लेकर अपने गांव आ रहे थे। ट्रेन लखनऊ पहंुची कि उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसकी सूचना उन्होंने अपने घर वालों को दी। वह किसी तरह वाराणसी स्टेशन पर पहंुचे। जहां बेहोश होकर गिर गए। बाद में मृत्यु हो गई। सूचना पर पहंुची पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी। उनको तीन पुत्र व एक पुत्री है। दो पुत्र व पुत्री की शादी कर चुकी है। जवान अपने तीन भाई व एक बहन में सबसे बड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें