फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर को लेकर एक दूसरे के दरवाजे पर पहुंचकर की अभद्रता, तनाव बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के हजौली गांव में सोमवार की शाम बाइक की आमने सामने टक्कर को लेकर दो पक्ष के लोग मंगलवार की दोपहर एक दूसरे के दरवाजे पर पहुंचकर गाली गलौज और मारपीट पर उतारू रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। हालांकि अभी भी दोनों पक्षों में तनाव बरकरार है।
विज्ञापन

गड़वार थाना क्षेत्र के हजौली निवासी गणेश राजभर का भांजा व रत्तोपुर निवासी संजीत सिंह के पुत्र के बीच हजौली चट्टी पर बाइक के टकराने को लेकर मारपीट हो गई। हालांकि वहां पर उपस्थित लोगों ने मामले को किसी तरह सुलझा दिया। मंगलवार की दोपहर गणेश राजभर पक्ष के लोग दर्जनों की संख्या में संजीत सिंह के दरवाजे पर पहुंचकर गाली गलौज करके वापस आ गए। कुछ देर बाद संजीत सिंह की तरफ से भी दर्जनों लोग गणेश राजभर के दरवाजे पर पहुंचकर गाली गलौज करने लगे। सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह, गड़वार थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल चंद तिवारी ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया। हालांकि अभी भी दोनों पक्षों में तनाव बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें