फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैविक खेती कर बढ़ाएं अपनी उपज

Fri, 18 Nov 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड हनुमानगंज के ग्रामसभा बसंतपुर के शिवमंदिर में शुक्रवार को कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें परंपरागत कृषि, जैविक कृषि सहित फसलों में रसायनिक खादों के इस्तेमाल आदि पर चर्चा की गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि जैविक  खेती कर किसान अपने फसलों की उपज बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन



गोष्ठी के मुख्य अतिथि बीके सचान सहायक निदेशक क्षेत्रीय मृदा परीक्षण इलाहाबाद मंडल ने किसान को संबोधित करते हुए कहा कि पृथ्वी में पाए जाने वाले अनेक प्रकार के लाभदायक कीट एवं तत्व, अंधाधुंध रसायनों के प्रयोग से नष्ट होते जा रहे हैं।

कृषि योग्य भूमि से कृषि मित्र सूक्ष्म जीवों के खत्म हो जाने से भूमि की जैविक क्रियाएं समाप्त हो जाती हैं। जिससे प्राकृतिक प्रदूषण एवं मानव स्वास्थ्य पर खराब असर पड़ रहा है। जैविक खाद में पाए जाने वाले सभी सूक्ष्म जीव उपलब्ध रहते हैं। वहीं इसके प्रयोग के बाद दूसरे खादों की जरूरत कम पड़ती है।
विज्ञापन



विशिष्ट अतिथि भूमि संरक्षण अधिकारी संजेश श्रीवास्तव ने कहा कि फसलों और अवशेषों और मल-मूत्रों को जलाएं नहीं बल्कि उनका जैविक खाद बनाकर खेतों में प्रयोग करें। गोष्ठी में एसडीओ सदर श्रीप्रकाश सिंह, पूर्व प्रधान रमाकांत पांडेय, किसान सहायक बैजनाथ सिंह, ब्रजेश कुमार मौर्य, देवेश आनंद सिंह, प्रवीण, अन्नत आदि ने संबोधित करते हुए शासन से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन



गोष्ठी का संचालन आयोजक डॉ. विजयानंद पांडेय ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट कर किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें