जिले के मतदाताओं का सूची में नाम जोड़ने का कार्य चल रहा है। रविवार को जिले के सभी बूथों पर बीएलओ द्वारा फार्म जमा कराया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी गोविंद राजू एनएस ने भी बूथों का निरीक्षण किया। सूची में महिलाओं के नाम जोड़वाने पर विशेष बल दिया।
रविवार को जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस ने मतदाता पंजीकरण कार्य का जायजा लेने चिलकहर प्राथमिक विद्यालय पर पहुंचे। वहां बीएलओ तेजबहादुर से अब तक आए फार्म के बाबत जानकारी ली। पूछताछ के दौरान बीएलओ जब फार्म संबंधी जानकारी देने में हिचक रहे थे तो जिलाधिकारी ने एक अध्यापक की भूमिका में विधिवत समझाया।
उपजिलाधिकारी सुशील श्रीवास्तव को निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित करें कि सभी बीएलओ को फार्म 6, फार्म-7, फार्म-8 व फार्म-8क के बारे में जानकारी रहे। विशेष निर्देश दिया कि शत प्रतिशत पात्र महिला का नाम सूची में हो। इसके बाद जिलाधिकारी प्राथमिक विद्यालय रेखहां गये और वहां भी इस कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली।