फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायता के नाम पर हो रही राजनीति

Sun, 25 Sep 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
विज्ञापन
बाढ़ पीड़ितों को बांटने के लिए साइकल ब्रांड आलू।
विज्ञापन
बाढ़के बहाने राजनैतिक दल अपनी-अपनी डफली बजा रहे हैं। सूबे की सरकार द्वारा बाढ़ पीड़ितों को दी जाने वाली राहत सामग्री में चुनाव चिह्न लगाकर सपा वोटरों को लुभा रही है। ऐसा ही एक मामला शनिवार को क्षेत्र के बघेजी गांव में तब प्रकाश में आया है जब राहत सामग्री की बोरी में साइकल का निशान देखा गया। इसे लेकर बाढ़ पीड़ितों में नाराजगी है, उनका कहना है कि एक तो ऊंट में जीरा जैसी राहत सामग्री दे रहे हैं और ऊपर से हमसे आशा भी रखते हैं।
विज्ञापन

  
हुआ यूं कि बीते दिनों आई भयंकर बाढ़ में क्षेत्र के बघेजी गांव बुरी तरह प्रभावित हो गया था। लगभग 1300 की आबादी पानी से घिर गई थी। शनिवार को गांव में शासन से मिलने वाली राहत सामग्री का वितरण हो रहा था। राहत सामग्री की बोरी में साइकल का निशान देख देख बाढ़ पीड़ितों में तरह-तरह की   चर्चाएं  होने लगी।  
पीड़ित डा. अशोक सिंह ने कहा कि 20 किलो चावल देकर समाजवादी पार्टी की सरकार अब वोट बैंक तैयार करना चाह रही है।
 
वहीं पीड़ित गोपाल सिंह का कहना है कि एक तो हम बाढ़ में वैसे ही तबाह हो गए है। दर्जनों बार की गई मांग के बाद अब जाकर शासन को हमारी याद आई है। कुछ राहत साम्रगी मिल भी रही है, तो उसमें भी वोट बैंक तैयार करने की  राजनीति शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें