फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं का नाम जुड़वाने पर बल

Sun, 25 Sep 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के मतदाताओं का सूची में नाम जोड़ने का कार्य चल रहा है। रविवार को जिले के सभी बूथों पर बीएलओ द्वारा फार्म जमा  कराया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी गोविंद राजू एनएस ने भी बूथों का निरीक्षण किया। सूची में महिलाओं के नाम जोड़वाने पर विशेष बल दिया।
विज्ञापन


 रविवार को जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस ने मतदाता पंजीकरण कार्य का जायजा लेने चिलकहर प्राथमिक विद्यालय पर  पहुंचे। वहां बीएलओ तेजबहादुर से अब तक आए फार्म के बाबत जानकारी ली।  पूछताछ के दौरान बीएलओ जब फार्म संबंधी जानकारी देने में हिचक रहे थे तो  जिलाधिकारी ने एक अध्यापक की भूमिका में विधिवत समझाया।

उपजिलाधिकारी सुशील  श्रीवास्तव को निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित करें कि सभी बीएलओ को फार्म  6, फार्म-7, फार्म-8 व फार्म-8क के बारे में जानकारी रहे। विशेष निर्देश  दिया कि शत प्रतिशत पात्र महिला का नाम सूची में हो। इसके बाद जिलाधिकारी  प्राथमिक विद्यालय रेखहां गये और वहां भी इस कार्य की प्रगति के बारे में  जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें