फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia: बरात में हर्ष फायरिंग के दौरान हादसा, हाथ को छेदकर दूसरे युवक के पेट में लगी गोली, वाराणसी रेफर

Sun, 21 May 2023 01:18 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया

सार

महादनपुर गांव के सतिराम के लड़की की बरात आई थी। बगल के गांव फिरोजपुर निवासी राकेश यादव व दीपक यादव बरात देखने आए थे। द्वारपूजा के दौरान राकेश यादव तमंचा से फायर करने लगा, फायर मिस हो गया।
विज्ञापन
बंदूक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया में सहतवार के एक महादनपुर गांव में शनिवार की रात आई बरात में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। इसकी खबर लगते की खलबली मच गई। परिजनों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर देख वाराणसी को रेफर कर दिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Sonebhadra: धू-धूकर जलने लगी रोडवेज की बस, अंदर सो रहे चालक-परिचालक ने ऐसे बचाई अपनी जान
विज्ञापन

महादनपुर गांव के सतिराम के लड़की की बरात आई थी। बगल के गांव फिरोजपुर निवासी राकेश यादव व दीपक यादव बरात देखने आए थे। द्वारपूजा के दौरान राकेश यादव तमंचा से फायर करने लगा, फायर मिस हो गया। जिसे चेक करने लगा, उस दौरान चारों तरफ से कई युवक घेर कर देखने लगे। उसी दौरान फायर हो गया। गोली राकेश के हाथ को छेद करने के बाद दीपक यादव के पेट में लग गई। वहीं पर वेसुध होकर गिर पड़ा। गोली लगने की खबर पर हड़कंप मच गया। सहतवार थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि बरात देखने आए युवक ने हर्ष फायरिंग के दौरान दो युवकों को गोली लगी है। दोनों का वाराणसी में उपचार चल रहा है। अभी तक कोई तहरीर नही मिली। जांच के बाद कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें