फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पाइप बिछाने को लेकर दो पक्षों में झड़प, वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। थाना क्षेत्र के त्रिलोकमंदा गांव में खेत में पानी का पाइप बिछाने को लेकर दो पक्ष शुक्रवार की शाम भीड़ गए।सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को शनिवार की सुबह थाने बुलाकर वापस लौट आई। इसी बीच सुबह एक पक्ष के वृद्ध की मौत हो गई। पुत्र की तहरीर पर पुलिस शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

त्रिलोकमन्दा गांव में कन्हैया गुप्ता और तारकेश्वर वर्मा के बीच पुरानी रंजिश है। शुक्रवार को तारकेश्वर कन्हैया के खेत में पानी का पाइप बिछा कर अपने खेत में नलकूप से सिचाई करना चाहते थे, जिसे कन्हैया ने पाइप बिछाने से तारकेश्वर को मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में झड़प हो गई। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों को थाने बुलायी थी कि शनिवार को 65 वर्षीय कन्हैया की मौत हो गयी।
मृतक के पुत्र विपिन की तहरीर पर पुलिस शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम हेतु बलिया भेज दिया। थानाध्यक्ष अतुल मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। फिलहाल स्वभाविक मौत मानकर शव को अन्त्य परीक्षण के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट हत्या की बात सामने आने पर संबंधितों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें