फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगीराज में दंगाई और गुंडे प्रदेश छोड़ कर गए पलायन

विज्ञापन
रसड़ा क्षेत्र के मथुरा पीजी कालेज में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
रसड़ा। सपा शासन काल में उत्तर प्रदेश दंगों, बलात्कार का दंश झेलता था। लेकिन योगी राज में एक भी बम धमाके व दंगे नहीं हुए। दंगाई व गुंडे प्रदेश छोड़कर पलायन कर गए है। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने बृहस्पतिवार को मथुरा महाविद्यालय के प्रांगण में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

पीएम मोदी और सीएम योगी का गुणगान करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे नेता विरले पैदा होते हैं। प्रधानमंत्री ने राम मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास कर इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि लक्ष्मी जी कभी साइकिल, हाथी या हाथ पर सवार होकर नहीं आती बल्कि वह कमल पर सवार होकर आती हैं। इसलिए विधानसभा चुनाव में आपको पुन: योगी सरकार बनाने के लिए बीजेपी प्रत्याशियों को विजय दिलानी होगी। जातिवाद की राजनीति करने वालों पर हमला बोलते हुए कहा कि आजादी के बाद पहली बार कुंभ मेले में प्रधानमंत्री मोदी ने वाल्मीकि समाज का पैर अपने हाथों से धोकर उनका सम्मान किया था। कहा कि जो लोग पूजा में डीजे, कांवर यात्रा पर रोक लगाते थे, वो अब हिन्दुत्व का गुणगान कर रहे है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने गरीबों के लिए पक्का मकान, शौचालय, पांच लाख तक के इलाज के आयुष्मान कार्ड, मुफ्त राशन, उज्जला योजना, बिजली, पानी आदि तमाम योजनाओं को लागू किया। अपने संबोधन से पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने तमिलनाडु में हुए हेलीकाप्टर हादसे पर द्ख जताया और दो मिनट का मौन रहकर हादसे में जान गंवाने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर राज्यमंत्री आनंद शुक्ला, राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी, विधायक संजय यादव, धनंजय कन्नौजिया, राजधारी सिंह, भगवान पाठक, जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, विनोद शंकर दूबे, महंत कौशलेंद्र गिरि, मुन्ना दूबे, वशिष्ठ नारायण सोनी, नागेंद्र पांडे, देवेंद्र यादव, बाल्मीकि त्रिपाठी, अरिजीत सिंह, सत्यवीर सिंह मंटू, हरिनारायण राजभर, सुनीता श्रीवास्तव, मृदुला श्रीवास्तव, रागिनी सिंह, अवलेश सिंह, साकेत सिंह सोनू, विजय बहादुर दूबे, वेदप्रकाश सिंह रिंकू, सुनील दुबे, मनोज भारती, शंकर दयाल पांडे, अजीत भारद्वाज, हिमांशु सिंह, दिनेश वर्मा, संदीप सोनी आदि रहे। संचालन जिला महामंत्री प्रदीप सिंह ने किया।
-----
जुलूस लेकर कार्यक्रम में पहुंचे महंथ
रसड़ा। कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व श्रीनाथ मठ परिसर में महंथ कौशलेन्द्र गिरी ने शोक सभा कर सीडीएस स्व. विपिन रावत सहित अन्य सैन्य अफसरों को श्रद्धांजलि देकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके उपरांत श्री नाथ बाबा के मंदिर में मत्था टेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव की जनसभा में शामिल होने के लिए समर्थकों संग जुलूस लेकर पहुंचे। जुलूस में पूर्व जिला पंचायत संदस्य जनार्दन राजभर, शिव जी सिंह, पूर्व प्रधान अरुण वर्मा, गुड्डू राजभर, राम निवास यादव, चंदन सिंह, रुपेश तिवारी, बंटी गुप्ता, छोटू सिंह, सतीश सिंह, मोहित मौर्य आदि रहे।
विज्ञापन

-----
समूह के महिलाओं के हाथ लगी मायूसी
कार्यक्रम में महिलाओं और पुरुषों की संख्या कमोबेश बराबर रही। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को सुनने के लिए महिलाओं में गजब का उत्साह दिखा। इसके अलावा अपनी समस्याओं के समाधान की आश में कार्यक्रम स्थल पर स्वयं सहायता समूह की महिलाएं फरियाद नही सुनें जाने से आक्रोशित एवम मायूस दिखी। प्रदेश अध्यक्ष का उड़न खटोला दो बजे उतरने वाला था। जबकि दिन में 2.15बजे उतरा और तीन बजे उड़ गया।
राज्यमंत्री ने की अगवानी
उड़न खटोला से उतरते ही प्रदेश अध्यक्ष को राज्यमंत्री उपेन्द्र तिवारी, उपेन्द्र नाथ शुक्ला, जिला अध्यक्ष जयप्रकाश साहू, पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर, विधायक संजय यादव, धनंजय कनौजिया, कार्यवाहक नप अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी, महन्थ कौशलेन्द्र गिरी आदि ने प्रदेश अध्यक्ष को पुष्प गुच्छा देकर स्वागत किया। जाते वक्त मथुरा डिग्री कॉलेज के स्टाफ रूप में जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं से हाल-चाल लेकर सीधे हवाई पट्टी पर पहुंचे।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें