बलिया। चुनाव आयोग के निर्देश पर चल रहे मतदाता विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान का जिले में शत प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। इसमें मृत व मतदाता सूची में दो जगहों पर मिलने वाले करीब 117287 मतदाताओं को नाम हटेगा।
अभियान में 87413 मतदाता मृत मिले हैं। वहीं, 39874 मतदाताओं को वोटर लिस्ट में दो जगह नाम मिला है। पुनरीक्षण अभियान में जिले की सात विधानसभा क्षेत्रों में 3.10 लाख मतदाता ऐसे मिले जो दर्ज पते पर रहते ही नहीं हैं। इन सभी का सत्यापन उनके परिचित, रिश्तेदारों से मोबाइल नंबर से बीएलओ करने में जुटे हैं। बीएलओ गांवों में जाकर उनके पते पर तलाश कर रहे हैं लेकिन अगल-बगल के लोग भी इनके बारे में कुछ नहीं बात पा रहे हैं। ये ऐसे नाम हैं जो मतदाता सूची में दर्ज हैं लेकिन सत्यापन के दौरान न तो अपने पते पर मिले और न ही पड़ोसियों ने इनके वहां रहने की जानकारी दी। कुछ मतदाता पूरी तरह पते से गायब हैं और कुछ का पता ही फर्जी है। यानी जहां उनका नाम दर्ज है, वहां कोई घर ही नहीं है। इन मतदाताओं का सत्यापन किया जा रहा है।
बैरिया व बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में अधिक मिले मृत : मतदाता पुनरीक्षण अभियान में विधानसभा क्षेत्र बैरिया व बांसडीह में मृत मिले मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। बांसडीह में सबसे अधिक 20116 व बैरिया में 14370 मतदाता मृत मिले हैं। प्रशासन की तरफ से मृत मतदाताओं के परिजनों से लिखित बयान लिया गया है।
एसडीएम अनिल कुमार ने बताया कि एसआईआर का कार्य शत प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। घर व पते पर नहीं मिले 3.10 लाख वोटरों का सत्यापन किया जा रहा है। इनके परिचितों या मोबाइल नंबर से बीएलओ संपर्क कर पुष्टि कर रहे हैं। दो जगह नाम वाले सभी मतदाताओं को नोटिस दिया जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 11 दिसंबर तक सत्यापन कार्य पूरा किया जाएगा।
एसआईआर का कार्य शत प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। घर व पते पर नहीं मिले 3.10 लाख वोटरों का सत्यापन किया जा रहा है। इनके परिचितों या मोबाइल नंबर से बीएलओ संपर्क कर पुष्टि कर रहे हैं। दो जगह नाम वाले सभी मतदाताओं को नोटिस दिया जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 11 दिसंबर तक सत्यापन कार्य पूरा किया जाएगा।