फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: -एक महीने तक चले मेले में देर शाम को दुकानदार समेटने लगे सामान

विज्ञापन
ददरी मेला के अंतिम रविवार को उमड़ी मेला​र्थियों की भीड़।संवाद
विज्ञापन
बलिया। महर्षि भृगु की पावन धरती पर कार्तिक पूर्णिमा के दिन चार नवंबर से शुरू हुए ऐतिहासिक ददरी मेले का रविवार को समापन हो गया। अंतिम दिन मेले में काफी भीड़ रही।
विज्ञापन

लोगों ने जमकर खरीदारी की। झूला, जलपरी, सुनामी झूला, मौत के कुएं जैसे करतब को देखकर भरपूर आनंद उठाया। वहीं, दुकानदार भी अपने सामान की ज्यादा से ज्यादा बिक्री करने में लगे रहे। देर शाम होते ही दुकानदार मेले से अपनी दुकानों का खूंटा-तंबू उखाड़ने लगे। नपा कर्मचारियों ने गैर प्रांत समेत अन्य जनपद से आए दुकानदारों को अगले साल आने के साथ विदा किया। दुकानदार अपनी-अपनी दुकान समेटने में जुट गए पर।
सुबह से ही मेला में भीड़ उमड़ने लगी। परिवार संग पहुंचे लोगों ने भी खूब मोलभाव करके सामान की खरीदारी भी की। इस साल मेला एक माह तक चलने के कारण लोगों के आने व जाने का क्रम लगा रहा। खासकर छुट्टी के दिन तो लोग परिवार संग निकल कर मेले का आनंद लिए। मेले में खादी की प्रदर्शनी में आए सामान भी लोगों को खूब पसंद आया। ऊनी कपड़ों संग आचार आदि की भी खूब बिक्री हुई। मेले में शादी विवाह के साथ ही घरेलू सामान की जमकर खरीदारी लोगों ने की। अंतिम दिन होने के कारण मेला देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन

ददरी मेला के अंतिम दिन जाम के झाम में लोग घंटे फंसे रहे। कदम चौराहा से लेकर एनएच मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। ई-रिक्शा व बड़े वाहनों के कारण सुबह से देर रात तक जाम लगा रहा। यातायात पुलिस जाम को समाप्त करने के लिए दिन भर जूझती रही। बड़े वाहनों को कुछ दूर पहले ही एनएच पर रोक दिया गया था। उसके बाद जाम से निजात नहीं मिल पा रही थी। मेला क्षेत्र में ई-रिक्शा पहले से ही प्रतिबंधित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें