मुरली मनोहर जयंती कार्यक्रम के क्रम में शनिवार को वीर लोरिक स्टेडियम में क्रीड़ा समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के गुलाब देवी महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप प्रधानाचार्य डा. अर्चना श्रीवास्तव ने किया।
इस दौरान आयोजित स्नातकोत्तर कक्षा के छात्राओं के 200 मीटर दौड़ में रूबी प्रथम, अंकिता गुप्ता द्वितीय एवं सोनी सिंह तृतीय स्थान पर रही। जबकि डिस्कस थ्रो में गुड़िया गुप्ता प्रथम, डिंपल ठाकुर द्वितीय तथा रूबी तृतीय स्थान पर रही। गोला फेंक में गुड़िया गुप्ता प्रथम, अंकिता गुप्ता द्वितीय और शिल्पा चौरसिया तृतीय स्थान पर रही।
जबकि लंबी कूद में ऋचा पांडेय प्रथम, सोनी सिंह द्वितीय और रूबी तृतीय स्थान पर रही। वहीं भाला फेंक में शिल्पा चौरसिया प्रथम, डिंपल ठाकुर द्वितीय एवं रानी तृतीय स्थान पर रही। बीए की छात्रओं की 100 मीटर की दौड़ में पूर्वा दुबे प्रथम, शुभांगी, सोनी द्वितीय और लुब्बा परवीन तृतीय स्थान पर रही।
जबकि 200 मीटर की दौड़ में अंकिता शर्मा प्रथम, पूजा चौहान द्वितीय और अन्नपूर्णा सिंह तृतीय स्थान पर रही। 400 मीटर की दौड़ में गायत्री शर्मा प्रथम, निधि यादव द्वितीय और रीना प्रजापति तृतीय स्थान पर रहीं। जबकि ऊंची कूद में पूजा चौबे प्रथम, निधि यादव द्वितीय और स्वास्तिका सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद में गायत्री शर्मा प्रथम, संध्या वर्मा द्वितीय और लुब्बा परवीन तृतीय स्थान पर रही।
डिस्क थ्रो में पूजा सिंह प्रथम, तबस्सुम जहां द्वितीय और रीना प्रजापति तृतीय स्थान पर रही। भाला फेंक में पूजा सिंह प्रथम, अराधना गुप्ता द्वितीय और संजू यादव तृतीय स्थान पर रही। गोला फेंक में पूजा सिंह प्रथम, आरती प्रसाद द्वितीय और संजू यादव तृतीय स्थान पर रही।
इस प्रकार पूजा सिंह तीन खेलों में अव्वल आकर प्रतियोगिता समारोह की चैम्पियन रही। इस मौके पर डा. अर्चना श्रीवास्तव, डा. रीना सक्सेना, डा. निवेदिता श्रीवास्तव, डा. ममता वर्मा, डा. प्रिया सिंह, श्रीमती मनीषा, डा. दिनेश, डा. सविता श्रीवास्तव, स्वाति अग्रवाल के अलावा महाविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।