फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशी शराब के मामले में दो अफसर निलंबित

Tue, 22 Nov 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया कोतवाली अंतर्गत शहर के धर्मशाला चौराहा के पास देशी शराब की दूूकान से शराब खरीद कर सेवन करने से हुई पांच लोगों की मौत के मामले में शासन ने जिला आबकारी अधिकारी भुआल सिंह, क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक सुभाष चन्द्र को निलंबित कर दिया है। जबकि आबकारी कांस्टेबल ममता, बृजेश सिंह, आलोक कुमार गौतम को तत्काल निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन


उधर, घटना के दिन ही पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने शहर कोतवाल को निलंबित करते हुए मजिस्ट्रीयल जांच के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा था। अब तक एसपी ने एक और आबकारी उपायुक्त श्याम प्रकाश चौधरी ने पांच लोगों के खिलाफ निबंलन की संस्तुति की थी।

एसपी ने श्‍ाहर कोतवाल सुनील कुुमार सिंह को निलंबित किया था।

आबकारी अधिकारी समेत पांच के निलंबन की पुष्टि एसपी ने की। बता दे की17 नवंबर को धर्मशाला चौराहे के पास स्थित शराब दुकान से शहर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी साधु (55) पुत्र दीनानाथ गोंड, शिव कुमार गोंड (40)पुत्र गरीब, शंभू गोंड (50)पुत्र सुंदर, विशुनीपुर निवासी ऐनुद्दीन (40) पुत्र मरहूम, सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के बाराडीह (हाल मुकाम-जगदीशपुर) निवासी मोहन जी गोंड (55) पुत्र शिवमुनी ने अंग्रेजी शराब को खरीद कर पीया था।
विज्ञापन


इसके बाद उनकी तबीयत खराब हुई और देखते ही देखते एक-एक कर पांचों की मौत हो गयी। एसपी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर सीओ से विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी थी। डीएम गोविंद राजू एनएस ने बताया कि जिला आबकारी अधिकारी भुआल सिंह और आबकारी निरीक्षक सुभ्‍ााष चंद्र को शासन द्वारा निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें