हादसों में तीन की मौत
जिले में अलग-अलग हुए दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। पहले हादसे में सिकंदरपुर के खेजुरी थाना क्षेत्र के जनुमान चट्टी के समीप शुक्रवार की दोपहर रोडवेज बस व टेंपो के आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के हरदिया जमीन गांव निवासी तिलेश्वर प्रसाद उम्र (60) अपनी पुत्री मीना देवी (40) दीपक (22) कृष्णा (14) पुत्र गुड्डू राजभर के साथ इलाज कराने के लिए बलिया जा रहे थे। अभी वह जनुवांन चट्टी के समीप पहुंचे थे कि बलिया की तरफ से आ रही रोडवेज बस से टेंपो में जोरदार टक्कर हो गई।
जोरदार हादसे में टेंपो चालक मनियर निवासी शिवशंकर पुत्र राजेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने इलाज के लिए सीएचसी सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। इस दौरान तिलेश्वर प्रसाद ने भी दम तोड़ दिया।
वहीं दूसरे हादसे में सुखपुरा में बलिया-सिकन्दरपुर मार्ग पर थाना क्षेत्र के पचखोरा चट्टी के समीप गुरुवार आधी रात के करीब बोलेरो-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत में बोलेरो सवार अधेड़ की मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के परिखरा मोतीनगर निवासी कौशल किशोर मिश्रा बिहार के सीवान जिले के मेरवरा अपने रिश्तेदारी में गए थे। वापस लौटते समय पचखोरा चट्टी पर बलिया की तरफ से आ रहा ट्रक से बोलेरो की टक्कर हो गई। इजसमें कौशल किशोर मिश्रा (70) की मौके पर ही मौत हो गई।
बोलेरो सवार हर्षित मिश्रा और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।