फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्तफाबाद में लोकपाल, एई ने की विकाय कार्यों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शासन के निर्देश पर बृहस्पतिवार को मनियर ब्लाक के ग्राम पंचायत मुस्तफाबाद में कराए गए विकास कार्यों की जांच करने मनरेगा लोकपाल और सहायक अभियंता बलिया पहुंचे। जांच के दौरान बीडीओ कार्यालय पर पूरे दिन उक्त फाइलों को खंगाला। जांच के दौरान काफी अनियमितता पाए जाने के कारण नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

मुस्तफाबाद ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों में नाली, खड़ंजा, सामुदायिक शौचालय, आरसीसी सड़क व स्कूल में लगाए गए बेंच की फाइलों की गहनता पूर्वक एक एक फाइलों की जांच की। इसके अलावा 14वां वित्त से सोलर लाइट व आरसीसी कराए गए सड़क का भुगतान व मौके पर कराए गए कार्यों का निरीक्षण किया। वहीं ओडीएफ गांव बनने के बाद भी आधा अधूरा शौचालय बनाने के जवाब में मनरेगा लोकपाल आजमगढ़ सुरेश चंद्र ने बताया कि सरकार की प्रमुख योजना स्वच्छ भारत मिशन के तहत जहां भी शौचालय में अनियमितता पाई जाएगी कार्रवाई होगी।
लोकपाल ने बताया कि खड़ंजा निर्माण, इंटरलॉकिंग, मिट्टी कार्य चक बंद व सीसी रोड का स्थलीय निरीक्षण किया। कागजों से जांच के बाद बहुत ही खामियां दिखी। जिसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें