फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सनक में युवक हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ा, गिरफ्तार

विज्ञापन
नगरा क्षेत्र के सिसवार कला गांव में विद्युत टावर से उतरता युवक। संवाद
विज्ञापन
नगरा/इंदरपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पिछले 15 दिनों में प्रेम संबंध को लेकर युवती किशोर लोग मोबाइल व बिजली टावर पर चढ़कर चुके हैं। मंगलवार की सुबह सनक में नगरा थाना क्षेत्र के सिसवार कला निवासी विकास राजभर 20 वर्ष बिजली की हाइटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों की नजर पड़ी तो युवक को देख शोर मचाना शुरू किया।
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर प्रभारी थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक प्रभाकर शुक्ल दलबल के साथ पहुंचे, युवक ने गांव के बगल की एक युवती से शादी करने की मांग रखी। परिजनों व पुलिस के काफी समझाने बुझाने के बाद युवक टावर से नीचे उतारा तो पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाना लेकर चली गई। उसे संबंधित धारा में चालान कर दिया। मौके पर भारी भीड़ जुटी रही। डेढ़ घंटा तक हाई प्रोफाइल ड्रामा चलता रहा। थानाध्यक्ष ने कहा कि सिसवर निवासी विकास राजभर एक लड़की से शादी करने की जिद्द किया था। युवती व परिजनों ने मना किया तो सुबह में गांव के बाहर स्थित बिजली पर चढ़ गया। उसे गिरफ्तार कर चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें