फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमए ने काला फीता और काला मास्क पहन जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के केन्द्रीय आह्वान पर सदस्यों ने शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी विरोध दिवस मनाया। जनपद के सभी डाक्टरों ने काला फीता और काला मास्क पहनकर मरीजों को देखा। प्रधानमंत्री को संबोधित पत्रक नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने मांग किया कि स्वास्थ्य सेवा कार्मिक और नैदानिक प्रतिष्ठान विधेयक 2019 को शीघ्र लागू किया जाए। कोविड-19 में मृत चिकित्सकों को शहीद का दर्जा दिया जाए। 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए मुफ्त टीकाकरण की गति बढ़ाई जाए। कोविड-19 के संक्रमण के बाद फेफड़ों की फाइब्रोसिस, खून के थक्के बनने की घटनाएं और फंगल संक्रमण की घटनाएं बढ़ गई हैं। इसके उपचार के लिए दिशा निर्देश जारी करने के लिए एक अलग शोध प्रकोष्ठ की स्थापना की जाए। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष डा. पीके सिंह गहलोत, सचिव डा. अजीत सिंह, डा. संतोष कुमार, डा. पीके सिंह, डा. आरबी गुप्ता, डा. डी. राय, डा. आशु सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें