हल्दी। बिहार के डोरीगंज घाट से अवैध लाल बालू लेकर आ रहे नाव में हल्दी पुलिस ने सोमवार को हुकुम छपरा गंगा घाट से दो लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।
बिहार के डोरीगंज घाट से लाल बालू का काला खेल अनवरत जारी है। शासन व प्रशासन की आंखों में धूल डाल कर वर्षों से यह खेल चलता आ रहा है। पुलिस ने सोमवार को खनन निरीक्षक के साथ मिलकर हुकुम छपरा गंगा घाट पहुचे। बिहार से आ रही लाल बालू लदी नाव को घेराबन्दी कर नाव सहित दो लोगों को पकड़ लिया। अन्य भागने में सफल रहे। पुलिस ने पकड़े गए तस्करों से पूछताछ किया तो उन्होंने अपना नाम मंटू राय निवासी लाला के टोला थाना बड़हरा जिला भोजपुर तथा संतोष राय निवासी अभिराय के टोला थाना बड़हरा जिला भोजपुर बताया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों पर संबंधित धाराओ में मुकदमा दर्ज पर न्यायालय भेज दिया।