फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सड़कों पर चल रहे डग्गामार वाहन, सुरक्षा मानकों की अनदेखी

विज्ञापन
बैरिया-मांझी मार्ग पर डग्गामार वाहन पर जान जो​खिम में डालकर अपने गंतव्य को जाते लोग। वीडियो ग्र - फोटो : samvad
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर । प्रशासन और परिवहन विभाग के लगातार अभियान चलाने के दावों के बावजूद बैरिया क्षेत्र में डग्गामार वाहनों का संचालन बेखौफ जारी है।
विज्ञापन

बैरिया, दोकटी, जयप्रकाश नगर, लालगंज, रानीगंज, सुरेमनपुर और मांझी मार्ग पर सुबह से देर शाम तक मैजिक, ऑटो, बोलेरो, पिकअप ,जुगाड़ गाड़ी और अन्य निजी वाहन व्यावसायिक रूप से सवारियां ढोते देखे जा सकते हैं।
इनमें से अधिकांश वाहनों के पास वैध परमिट नहीं है। कई वाहनों में निर्धारित क्षमता से कहीं अधिक यात्रियों को बैठाया जाता है, जबकि कुछ में यात्री पीछे लटककर सफर करने को मजबूर होते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि समय-समय पर अभियान चलाकर कुछ वाहनों का चालान जरूर किया जाता है, लेकिन कार्रवाई की गति धीमी पड़ते ही डग्गामार वाहन फिर सड़कों पर उतर आते हैं।
विज्ञापन

इससे वैध परमिटधारी वाहन संचालकों को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
एआरटीओ अरुण कुमार राय ने कहा कि डग्गामार वाहनों के खिलाफ समय-समय पर अभियान चला कर कार्रवाई की जाती है। इस तरह के वाहनों के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है। बैरिया क्षेत्र में जल्द ही टीम भेजी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें