फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन

विज्ञापन
दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे धरना के समर्थन में जिला​धिकारी को पत्रक सौंपने जाते अ​धिवक्तागण।स
विज्ञापन
बलिया। दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलनरत छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। जिला कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्रित अधिवक्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक नागरिक को शांतिपूर्ण एवं सांविधानिक तरीके से अपनी बात रखने और विरोध दर्ज कराने का अधिकार है। शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग की घटना की जांच होनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने यह भी कहा कि छात्रों से जुड़े मुद्दों का समाधान बल प्रयोग के बजाय संवाद और सकारात्मक पहल के माध्यम से किया जाना चाहिए। ज्ञापन में छात्रों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने तथा पूरे मामले में निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें