दयाछपरा में जर्जर हुआ रेग्युलेटर।
- फोटो : BALLIA
दया छपरा। आगामी बाढ़ के खतरों को देखते हुए शासन द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर जगह जगह बने रेगुलेटर के मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। जिसका जिम्मा बाढ़ विभाग द्वारा ठेकेदार को दिया गया है। जिसमें अधिकतर रेगुलेटर सड़ गया है। बताया जाता है कि इसकी मरम्मत में भी मानक की अनदेखी की जा रही है जो बाढ़ के समय में घातक सिद्ध होगा।
एनएच 31 के दुबेछपरा, दया छपरा व टेंगरही में बाढ़ के पानी को निकालने के लिए रेगुलेटर का निर्माण कराया गया है। सालों पहले बने रेगुलेटर की लोहे की चादर सड़ गई है। लेकिन मरम्मत के नाम पर केवल पेंट कर नया लुक देकर मिट्टी की बोरी से ढक दिया जा रहा है। ग्रामीणों का मानना है कि मरम्मत के नाम पर अगर ऐसे ही लूट होती रही तो बाढ़ के समय एनएच को बचाना मुश्किल हो जाएगा।