बलिया। जनता दल यूनाइटेड के जिला पदाधिकारियों एवं सदस्यों की बैठक नगर के लोक निर्माण विभाग के डाकबंगले में आयोजित की गई। इसमें सामूहिक विवाह के तहत 1001 जोड़ों की शादी कराने का निर्णय लिया गया। इसके लिए आगामी वर्ष 2021 के सात मई की तिथि को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
जदयू के जिलाध्यक्ष धनजी पटेल ने कहा कि कोरोना महामारी से त्रस्त अभिभावकों को राहत देने के लिए इस सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है। इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जनपद के वर-वधू के परिजनों को पंजीकरण कराने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस दौरान अलग-अलग लोगों को जिम्मेदारी प्रदान की गई। वहीं अरुण कुमार ठाकुर को जदयू की सदस्यता दिलाई गई जिन्हें जिलाध्यक्ष ने बैरिया विधानसभा का अध्यक्ष मनोनीत किया। इस मौके पर सदस्यता ग्रहण करने वालों में मिथिलेश ठाकुर, सीपी सिंह(जिला प्रभारी), लख्मीकांत तिवारी (बांसडीह विस प्रभारी), सुधा तिवारी (जिला उपाध्यक्ष), अजय पटेल (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), गुड्डू सिंह (सिकंदरपुर विस अध्यक्ष), मनोज उपाध्याय (मनियर ब्लाक अध्यक्ष), हरिंद्र शर्मा (बांसडीह विस सचिव), आमीर अनवर को जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी गई।