फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी नहीं बचाओगे तो बहू कहा से लाओगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा/नरहीं/दुबहर। श्री नरहेजी महाविद्यालय नरही के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन मंगलवार को स्वयंसेवियों की टोली कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कृष्ण मोहन सिंह व डॉ. श्वेता सिंह के नेतृत्व में जाति पात का मिटे निशान मानव मानव एक समान, बेटी नहीं बचाओगे तो बहू कहा से लाओगे के नारे लगाते हुए सुरसती मन्दिर पहुंचीं।तथा मन्दिर के आसपास उगे घास फूस व झाड़ झखाड की साफ सफाई की।
विज्ञापन

अपराह्न काल बौद्धिक शिविर में नरहेजी विधि महाविद्यालय के डॉ. विकास राय ने स्वयंसेवियों के मूल अधिकार एवं कर्तव्य के जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्र एवं समाज की सेवा करना हम सभी भारत वासियों नैतिक कर्तव्य है। धनंजय शर्मा, अक्षांस सिंह आदि उपस्थित रहे। संत ग्राम्यांचल महाविद्यालय सुरही में स्वयंसेवक एवं सेविकाओं ने सुरही गांव में महिला दिवस पर घर घर जाकर महिलाओं को उनके अधिकारों, कर्तव्यों के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य राकेश कुमार राय, परशुराम प्रसाद,डॉ शैलेन्द्र कुमार, शिवप्रसाद राय, सरिता यादव, राजेश कुमार राय,इन्दूशेखर राय, आजाद राय, प्रदीप राय, शिवजी, कमलेश यादव आदि लोग उपस्थित रहे। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला महाविद्यालय नगवा में प्रात: सूर्य नमस्कार तथा विभिन्न योगासन का अभ्यास किया। मार्च तथा दौड़ का अभ्यास भी किया। प्राचार्य एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शिवेंद्रनाथ दुबे ने मिशन तथा सिद्धांत के बारे में जानकारी दी। स्वयंसेविका पूजा पांडे, जूही सिंह, लाली ठाकुर, नेहा, अंशु, दिव्यानी, निशा पांडे का सहयोग सराहनीय रहा। इस मौके पर महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. अमित सिंह, इसरार खान, रजनीकांत पांडे, धनंजय सिंह, रोहित सिंह, विवेक सिंह, दीपक झा, चंडी प्रसाद पांडे, सुरेश प्रसाद, अभिषेक, मनीष पाठक, शैलेश यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें