छात्र कर्फ्यू के मद्देनजर पुलिस लाइन सभागार में बैठक लेते डीएम सुरेंद्र विक्रम।
- फोटो : ballia
कुछ छात्र संगठनों द्वारा सोमवार को कर्फ्यू की घोषण को दृष्टिगत पुलिस, प्रशासननिक अधिकारियों की बैठक जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम की अध्यक्षता में पुलिस लाईन के सभागार में रविवार की देर शाम हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि छात्र आन्दोलन की आड़ में यदि कोई असामाजिक या गैर कानूनी कार्य करता है तो उसके खिलाफ गैंगेस्टर व रासुका जैसी धाराओं के तहत कार्रवाई होगी।
डीएम ने सभी एसडीएम व सीओ को निर्देश दिया कि अपने-अपने तहसील क्षेत्र में कालेजों की समस्या का अनुश्रवण करते रहें। ऐसी शिक्षण संस्थाएं जो छात्रों के कल्याण एवं उनकी समस्या को ध्यान में नही रखेगी और प्रवेश से लेकर परीक्षा तक पारदर्शिता, सुचिता नही बनाएगी तो उनके प्राचार्यो प्रधानाचार्यों और प्रबन्ध तन्त्र के विरूद्ध भी नियम संगत कार्रवाई क जाएगी।
उधर, शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए अधिकारियों की सेक्टरवार ड्यूटी लगा दी गयी है और पर्याप्त मात्रा में बाहर से फोर्स बुलाकर पूरे जनपद को दो जोन और 11 सेक्टर में बांटा गया है। एआरटीओ व रोडवेज के अधिकारियों को शासकीय सम्पत्ति/बसों की सुरक्षा के स्पष्ट निर्देश दे दिये गये हैं। सीडीओ व एडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में लगाया गया है।