फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 636 जगहों पर लगेंगी मां दुर्गा की प्रतिमाएं, 45 इलाके संवेदनशील

विज्ञापन
दुबहर क्षेत्र के भरसर गांव में दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने के लिए पंडाल तैयार करने में जुटे कार
विज्ञापन
बलिया। जिले के 22 थाना क्षेत्रों में 636 स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की जानी हैं। जिले में 45 मिश्रित आबादी में संवेदनशील है, जहां सुरक्षा को लेकर सीसी टीवी कैमरे से से निगरानी होगी।
विज्ञापन

इनमें 16 प्रतिमाएं स्थायी रूप से स्थापित होती हैं। प्रतिमा विसर्जन के लिए जिले में 52 स्थान चिह्नित किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जिले को छह जोन और 22 सेक्टर में बांटा गया है। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में कारीगर जुटे हैं। वहीं, श्रद्धालुओं की भीड़ और यातायात व्यवस्था को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा इंतजामों पर ध्यान केंद्रित किया है। पुलिस के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार,
शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रमुख मंदिरों, पूजा पंडालों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। अधिकारी भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे। भीड़ नियंत्रण, महिलाओं की सुरक्षा और यातायात संचालन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रतिमा स्थापना से लेकर विसर्जन तक पुलिस की निगरानी रहेगी।
विज्ञापन


-
गड़वार और रसड़ा में सबसे ज्यादा प्रतिमाएं

जिले के गड़वार में 60, रसड़ा में 58, उभांव में 52, बैरिया में 43, बांसडीह में 37 और रेवती में 35 स्थानों पर प्रतिमाएं स्थापित की जानी हैं। शहर कोतवाली क्षेत्र में 30, दुबहर में 12, सुखपुरा में 28, फेफना में 28, नरहीं में 18 और चितबड़ागांव में 23 स्थानों पर प्रतिमा स्थापना की तैयारी है। इसके अलावा हल्दी में 28, दोकटी में 17, बांसडीहरोड में 18, सहतवार में 24, मनियर में 13, सिकंदरपुर में 27, खेजुरी में 14, पकड़ी में 16, नगरा में 25 और भीमपुरा में 32 स्थानों पर प्रतिमाएं स्थापित की जानी हैं।

-
52 स्थानों पर होगा प्रतिमाओं का विसर्जन


प्रतिमा विसर्जन के लिए प्रशासन की ओर से चिह्नित स्थलों पर व्यवस्था की जाएगी। शहर कोतवाली क्षेत्र में जमुआ नवीन परती, शिवरामपुर घाट मार्ग, ओझवलिया पोखरा में विसर्जन प्रस्तावित है। दुबहर क्षेत्र में जनेश्वर मिश्र सेतु के पास, जौहरी माता पोखरा भड़सर, ओझवलिया, गायघाट और पचरूखिया स्थित गंगा नदी के छाड़न में प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है। सुखपुरा में गांव के पोखरे और सुरहाताल के दक्षिणी हिस्से, गड़वार में गांव के पोखरे तथा फेफना क्षेत्र में सेमरा घाट, तीखा पुल और मटही पुल के पास विसर्जन स्थल चिह्नित किए गए हैं। टोंस नदी से जुड़े स्थलों पर भी विसर्जन की व्यवस्था रहती है। अन्य थाना क्षेत्रों में भी निर्धारित स्थानों पर प्रतिमाओं का विसर्जन कराया जाएगा। विसर्जन के दौरान जुलूस के मार्ग, भीड़ और वाहनों की आवाजाही पर निगरानी जरूरी होगी। नदी और पोखरों के किनारे सुरक्षा प्रबंधों के साथ निर्धारित स्थलों पर ही प्रतिमाओं का विसर्जन सुनिश्चित कराया जाएगा।


शहर में चार और तीन पहिया वाहनों का बदलेगा रूट


दुर्गा पूजा के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों और पंडालों के आसपास श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए चार पहिया और तीन पहिया वाहनों के आवागमन के लिए रूट डायवर्जन की व्यवस्था की जाएगी। इससे पंडालों के आसपास जाम की स्थिति नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की आवाजाही सुगम बनाने में मदद मिलेगी। चौक क्षेत्र नो वाहन जोन रहेगा। डायवर्जन लागू होने पर वाहन चालकों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना होगा। पुलिस की ओर से प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले मार्गों पर यातायातकर्मियों की तैनाती की जाएगी।


देवी मंदिरों पर रहेगी कड़ी सुरक्षा

शारदीय नवरात्र में जिले के प्रमुख देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ पहले दिन से उमड़ेगी। ब्राह्मणी देवी, शंकरपुर भवानी, मंगला भवानी और कपिलेश्वरी भवानी मंदिर, उचेड़ा मंदिर सहित अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। मंदिरों के आसपास भीड़ प्रबंधन, महिलाओं की सुरक्षा और वाहनों की आवाजाही पर ध्यान देना जरूरी होगा। पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ अधिकारियों की ओर से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जाएगा। मंदिरों में तीसरी आंख से निगरानी रहेंगी।

-
नवरात्र और दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी थाना क्षेत्रों में पीस कमेटी की बैठकें कर पूजा समितियों और संभ्रांत लोगों को सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा प्रशासन का सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले को छह जोन और 22 सेक्टर में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाएगी। संवेदनशील क्षेत्रों के पंडालों में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। भीड़ के बीच सादे कपड़ों में महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। अराजकतत्वों पर भी नजर रखी जाएगी। -


— दिनेश शुक्ल, एएसपी उत्तरी, बलिया
-
पहले दिन सड़क पर उतरे नवागत एसपी, बाजारों में की पैदल गश्त

संवाद न्यूज एजेंसी

बलिया। कार्यभार ग्रहण करने के पहले दिन शनिवार शाम नवागत पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने पुलिस बल के साथ शहर में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था परखी। उन्होंने चित्तू पांडेय चौराहा, स्टेशन रोड, मालगोदाम चौराहा, एलआईसी रोड, बालेश्वर मंदिर और चौक सहित प्रमुख स्थानों का भ्रमण किया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई। एसपी ने व्यापारियों और आमजन से त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने तथा आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बरतने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें