फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: स्कूल वाहन ने रेलवे फाटक तोड़ा, आवागमन बाधित

विज्ञापन
चितबड़ागांव में वाहन के टक्कर से क्षतिग्रस्त रेलवे क्रासिंग।संवाद
विज्ञापन
चितबड़ागांव। वाराणसी-छपरा रेलमार्ग पर स्थित रेलवे फाटक को शनिवार सुबह एक स्कूल वाहन ने टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना से क्षेत्र में आवागमन बाधित हो गया। अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। यह घटना चितबड़ागांव मार्केट के व्यस्त बाजार क्षेत्र में हुई। फाटक टूटने के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। लोगों की आवाजाही पर भी इसका असर पड़ा। स्थानीय निवासियों ने रेलवे फाटक की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की जरूरत जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें