फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश पत्र न मिलने पर फूटा गुस्सा

Wed, 04 Mar 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवेश पत्र बांटने के दौरान बिना बताए कालेज बंद कर दिए जाने से सतीश चंद्र कालेज के छात्रों में गुस्सा फूट पड़ा। छात्रों का कहना है कि नोटिस बोर्ड पर पांच से आठ मार्च तक कालेज बंद करने का सूचना अंकित किया गया था। लेकिन चार मार्च बुधवार को ही बिना बताए कालेज को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन


कालेज प्रशासन की इस कार्यशैली से नाराज होकर छात्रों ने बुधवार को प्राचार्य का पुतला दहन किया। इस दौरान छात्रों ने प्राचार्य के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर छात्रों ने कालेज प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाया।

 सतीश चंद्र कालेज के छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह के नेतृत्व में कालेज चौराहे पर पुतला दहन करते हुए आरोप लगाया कि   नोटिस बोर्ड पर सूचना अंकित किया गया है कि पांच मार्च से आठ मार्च तक कालेज बंद रहेगा। लेकिन जब छात्र प्रवेश पत्र के लिए पहुंचे तो पाया कि कालेज के मुख्य गेट पर ताला लटका हुआ है। 
विज्ञापन


 इससे नाराज छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान गुस्साए छात्रों ने कालेज प्रशासन एवं प्राचार्य की निंदा की। छात्रों का कहना था कि जिनकी परीक्षा दस मार्च को है और वे दूर-दराज क्षेत्रों से आते हैं तो फिर कैसे परीक्षा देंगे। कहा कि कालेज प्रश्ाासन की इस लापरवाही से छात्रों को काफी परेशानी होगी।

कालेज में  इस तरह की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  इस अवसर पर मुख्य रूप से मुकेश यादव, महामंत्री छोटू यादव, ओमकार नाथ चतुर्वेदी, राहुल सिंह, अर्जुन यादव, सुधीर, राजा पाठक, कुलवर्धन ओझा, राहुल पाठक, मनोज पांडेय, जितेंद्र कुमार, विकास पांडेय समेत कई छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें