फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में पति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। थाना क्षेत्र के चकिया गांव में पत्नी के साथ झगड़ा करने के बाद शुक्रवार को पति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

धर्मेंद्र वर्मा (35) पुत्र रामचंद्र वर्मा निवासी चकिया बृहस्पतिवार की देर रात नशे की हालत में घर पहुंचा और अपनी पत्नी तथा बच्चों के साथ मारपीट करने लगा। पत्नी व उसके बच्चे भागकर पड़ोसी के घर में चले गए। शुक्रवार की सुबह जब पत्नी व बच्चे घर लौटे तो देखा धर्मेंद्र वर्मा की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि इस घटना की कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। पड़ोसियों से पूछताछ पर पता चला पति-पत्नी के झगड़े के बाद पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें