फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: रेलवे क्रॉसिंग पर खड़ी बस के पीछे से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत

विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुए सड़क हादसे में मृतक पचरु​खिया गांव निवासी मृतक आशुतोष दूबे। फ
विज्ञापन
रसड़ा (बलिया)। बलिया-मऊ मार्ग स्थित गढ़िया रेलवे क्रॉसिंग के समीप बुधवार को सड़क हादसे में गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के पातेपुर पैकौली निवासी पति-पत्नी विनोद कुमार (35) और मुन्नी देवी (30) की मौत हो गई।
विज्ञापन

विनोद कुमार पत्नी मुन्नी देवी का मऊ से इलाज करवा कर बाइक से घर लौट रहे थे। गढ़िया रेलवे क्रॉसिंग के पास सड़क किनारे एक बस खड़ी थी। तेज रफ्तार में बाइक ने अचानक बस में पीछे से धक्का मार दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि विनोद और मुन्नी देवी दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और अचेत हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच की। पुलिस ने मृतकों के पास मिले कागजात के आधार पर पहचान की। इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी। रोते-बिलखते परिजन रसड़ा कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुए सड़क हादसे में मृतक पचरुखिया गांव निवासी मृतक आशुतोष दूबे। फ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें