फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पति ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला ने प्रेमी के साथ जाने की बात कही

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बांसडीह थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पत्नी के साथ दुष्कर्म कर अस्पताल में भर्ती कराने का आरोप उसके प्रेमी पर लगाया है। अस्पताल में महिला 10 घंटे तक बेहोश रही। पुलिस ने युवक पकड़ लिया और महिला के होश में आने का इंतजार करने लगी। महिला जब होश में आई तो प्रेमी की जगह पति के साथ जाने की बात कहने लगी।
विज्ञापन

बांसडीह थाने के एक गांव निवासी युवती की शादी मनियर थाना क्षेत्र में हुई है। पति-पत्नी को शादी के कई वर्ष बाद भी कोई संतान नहीं थी। पति के काम नहीं करने पर पत्नी मायके में दो वर्ष से रहती थी। शुक्रवार की शाम ससुराल के एक युवक के साथ सोनपुर मेले में बाइक से घूमने गई। रास्ते में बैरिया के आगे सड़क हादसे में घायल हो गई। आसपास के लोगों ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पति भी इमरजेंसी में पहुंचा।
उसने प्रेमी युवक पर पत्नी को रात में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। हंगामा करने पर अस्पताल चौकी की पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में ले लिया। दोपहर बाद महिला होश में आई। पुलिस ने महिला से पूछताछ की। लेकिन उसने बताया कि पति के साथ घूमने के दौरान गिरकर घायल हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें