फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सैकड़ों जोड़ों ने किया सामूहिक महा रुद्राभिषेक

विज्ञापन
सिकंदरपुर कस्बा ​स्थित चतुर्भुज नाथ मंदिर परिसर में सामूहिक रुद्रा​भिषेक करते श्रद्धालु।संवाद
विज्ञापन
सिकंदरपुर (बलिया)। नगर क्षेत्र स्थित चतुर्भुज नाथ मंदिर परिसर में बुधवार को श्वेतांबरी स्मृति ट्रस्ट के तत्वाधान में सामूहिक महा रुद्राभिषेक एवं गंगा आरती का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में दंपतियों ने एक साथ भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर महा रुद्राभिषेक किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। देखते ही देखते पूरा परिसर श्रद्धालुओं से पट गया। मुख्य वेदाचार्य आचार्य रणधीर पाण्डेय के निर्देशन में 51 विद्वान आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। अनुष्ठान के मुख्य यजमान के रूप में पूर्व विधायक संजय यादव और अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय जायसवाल रहे। सामूहिक रूप से महा रुद्राभिषेक किए जाने के दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और भोलेनाथ के जयकारों से गूंजता रहा
गंगा आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
महा रुद्राभिषेक के बाद शाम को चतुर्भुज नाथ पोखरे के किनारे भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। आरती में प्रदेश सरकार के आयुष राज्य मंत्री एवं बलिया जनपद के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव और मां गंगा से क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम के समापन के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन

धार्मिक आयोजन से बढ़ती है सामाजिक समरसता : दयाशंकर मिश्र
गंगा आरती के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के आयुष राज्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से समाज में सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे की भावना मजबूत होती है। धार्मिक आस्था के साथ-साथ ऐसे आयोजन समाज में संस्कार और एकजुटता को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों का सहयोग मिलता रहा तो भविष्य में भी इस तरह के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन निरंतर कराए जाएंगे। कार्यक्रम के आयोजक भाजपा मंडल अध्यक्ष सिकंदरपुर आकाश तिवारी ने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों, आचार्यों, स्वयंसेवकों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें