फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को कैसे मिलेगा पानी जब आधे वार्ड में पेयजल लाइन ही नहीं प

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर के अधिकांश मोहल्लों में पेयजल लाइनें नहीं होने के कारण लोगों को अभी भी हैंडपंप से पानी लेने को विवश होना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति वार्ड नंबर 11 के बाबा बालेश्वर नगर(मखदुमही) का है। कई मोहल्ले ऐसे हैं, जहां आजादी के दशकों बाद भी अब तक पेयजल लाइन तक नहीं डाली गई, जिससे आधी आबादी को पानी के लिए हैंडपंपों पर जाना पड़ता है।
विज्ञापन

करीब आठ हजार की आबादी वाले इस वार्ड में अभी भी आधा दर्जन गलियां कच्ची पड़ी हैं। जिनसे बारिश के दौरान गुजरना भी मुश्किल होता है। वहीं वार्ड की अधिकांश गलियों में स्ट्रीट लाइटें न लगी होने से रात होते ही अंधेरा पसर जाता है। स्थानीय लोग पालिका प्रशासन से गलियों में स्ट्रीट लाइटें लगवाने की मांग करते हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं होती। वार्ड में कई प्लाट ऐसे हैं, जहां कचरे के ढेर के साथ गंदा पानी भरा रहता है। इससे उठ रही दुर्गंध से आसपास के लोग भी परेशान हैं। स्थानीय लोगों की माने तो गंदगी के कारण मच्छरों की भरमार रहती है। दवा का छिड़काव भी नहीं हो रहा। बरसात के दिनों में स्थिति और खराब हो जाती है। पालिका के इससे लोग परेशान हो रहे हैं। उनकी स्वास्थ्य विभाग की ओर से दवा सुनवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें