फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे देंगे कोरोना को मात, जब हम निकलते रहेंगे घर से

विज्ञापन
लाकडाउन के दौरान आवश्यक सामग्री की खरीददारी के लिए निकले लोग। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। कोरोना वायरस देश में ना फैले, इसके लिए प्रधानमंत्री ने पूरे देश में लाकडाउन का आदेश दिया था। ताकि नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोग अपने-अपने घरों में अपने परिवार के साथ रहे। जिससे कोरोना जैसे खतरनाक बीमारी को मात दिया जा सकें। लेकिन प्रधानमंत्री का आदेश शहर में दिखने को तो मिल रहा है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में इसका असर ना के बराबर दिख रहा है। आलम यह है कि लोग सुबह व शाम एक जगह एकत्रित होकर गपशप शुरू कर दे रहे है। हालाकि हल्का की पुलिस गांवों में चक्रमण कर लोगों को खदेड़ने का काम कर रही है। लेकिन उनके जाते ही युवा व महिलाओं के साथ ही छोटे-छोटे बच्चें एकत्रित हो जा रहे है, जो कोरोना वायरस को स्वयं दावत दे रहे है। उन्हें यह पता नहीं है कि एक दिन यह मजाक व भीड़ उनके लिए ही घातक हो जाएगा, जो स्वयं व उनके परिवार सहित पूरे गांव को अपने चपेट में ले लेगा। जबकि शासन प्रशासन बार बार एक मीटर की दूरी पर रहने, बार बार हाथ धोने, घर में रहने के लिए अनुनय व विनय कर रहा है। इसके अलावा मोहल्ले में विदेश, प्रदेश से आने वाले व्यक्ति की सूचना देने के लिए कह रहा है। ताकि उनका चिकित्सकीय परीक्षण कराकर उन्हें आइसोलेशन किया जा सकें और अन्य लोगों को कोरोना जैसे महामारी से बचाया जा सकें।
विज्ञापन

मेडिकल दुकानों पर नहीं बरती जा रही सतर्कता
पर बृहस्पतिवार को लाकडाउन का कोई असर नहीं था। कारण कि लोग बिना डरे बिना सहमे एक जगह एकत्रित होकर दवा लेने के लिए होड़ लगाए हुए थे। हालांकि कुछ मेडिकल दुकानों पर लोगों ने सतर्कता बरते हुए एक-एक मीटर की दूूरी पर खड़ा होकर दवा ली। जबकि अधिकांश मेडिकल दुकानों पर एक-दूसरे के शरीर पर चढा ऊपरी कर दवा लेते देखे गए। हालाकि मेडिकल दुकानदारों द्वारा एक-एक मीटर पर गोला बनाया गया था। बावजूद लोग लापरवाही करते नजर आए।
नगर के विभिन्न मार्गो पर रहा सन्नाटा
बलिया। नगर के शहीद चौक, गुदरी बाजार, लोहापट्टी, विजय सिनेमारोड, सुतरपट्टी रोड, चौक-स्टेशनरोड, कासिमबाजार पर सन्नाटा पसरा रहा। सड़कों पर इक्का-दुक्का लोग घूमते नजर आए। जिन्हें पुलिसकर्मी चक्रमण कर घर में जाने का आग्रह करती रही। बावजूद कुछ लोग पुलिस के आदेश को ठुकराते नजर आए।
विज्ञापन

11 बजे के बाद सब्जी बेचने वालों को हटवाया
बलिया। कोरोना वायरस को लेकर जहां पूरे जनपद में लाकडाउन चल रहा है। वहीं जिला प्रशासन द्वारा लोगों को खाद्य सामग्री व साग सब्जी के लिए परेशान ना होना पड़े। इसके लिए मोबाइल वैन, ठेला-खुमचा नगर के प्रत्येक वार्डो में चलाया जा रहा है। वहीं चित्तू पांडेय चौराहा स्थित सब्जी मंडी में सब्जी की दुकान लगाई महिलाओं को पुलिस ने 11 बजे के बाद हटवा दिया। कहा कि सुबह सात से 11 बजे तक ही सब्जी बेचने की छूट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें