गड़वार। थाना क्षेत्र अंतर्गत सिहाचवर खुर्द गांव में बुधवार की भोर में अज्ञात कारण से लगी आग से रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख हो गयी। इसके साथ ही झोपड़ियों में रखे घर गृहस्थी के सारे सामान भी जलकर नष्ट हो गए। इस घटना से पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गये।
मिली जानकारी के अनुसार सिहाचवर खुर्द निवासी विक्रमा चौहान और मिथिलेश चौहान की गांव के बाहर रिहायशी झोपड़ियां है, जहां बुधवार की भोर में अज्ञात कारणों से अचानक विक्रमा की झोपड़ी में आग लग गयी। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर बगल फैल गई। ग्रामीणों के अथक प्रयास से किसी तरह आग को फैलने से रोका जा सका। लेकिन तब तक मिथिलेश की झोपड़ी को भी आग ने अपने आगोश में ले लिया। इसमें गृहस्थी का सारा सामान भी जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे लेखापाल शिवप्रसाद गुप्ता मौके पर पहुंच आवश्यक कार्रवाई किया तथा सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।