फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: रुपये के लिए अस्पताल पर शव रोकने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर के एक निजी अस्पताल में बुधवार की शाम इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर पैसे के लिए शव नहीं देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर बांसडीह रोड पुलिस मौके पर पहुंच परिजनों को समझा बुझाकर मामला शांत किया। रामपुर दिघार निवासी कमलेश गुप्ता (.68) की तबीयत बिगड़ने पर उनके रिश्तेदारों ने उन्हें तीखमपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल ने कई बार पैसे की मांग की। उन्होंने बताया कि इलाज के लिए 30 हजार रुपये अस्पताल को दिए गए थे।
इसके बाद निजी अस्पताल ने मरीज को रेफर करने की बात कही और कहीं और ले जाने के लिए कहा। इस दौरान, अस्पताल ने परिजनों से 17 हजार रुपये और मांगे, जबकि मरीज की पहले ही मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने कहा कि अस्पताल में हंगामा की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने परिजनों को समझा बुझाकर मामला शांत करवाया। बाद में दोनों पक्ष सुलह कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें