फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो केंद्रों से 12 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पहली पाली में हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा के दौरान बृहस्पतिवार को दो परीक्षा केंद्रों पर दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते 12 फर्जी परीक्षार्थियों को पकड़ा गया। इनमें एक केंद्र पर 11 मुन्ना भाइयों के फोटो संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य की ओर से प्रमाणित करने की बात सामने आई। इनके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। डीआईओएस भास्कर मिश्र का कहना है कि इन फर्जी परीक्षार्थियों और फोटो प्रमाणित करने वाले प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर भेजी जाएगी। जबकि दूसरे एक केंद्र पर एक अन्य मुन्ना भाई पकड़ा गया। इसी प्रकार दो परीक्षा केंद्रों पर नकल के आरोप में पांच परीक्षार्थियों को रस्टीकेट कर दिया गया।
विज्ञापन

भीमपुरा: क्षेत्र के पब्बर यादव इंटर कॉलेज अवराई खुर्द में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे 11 को तहसीलदार बेल्थरारोड ने पकड़ा। तहसीलदार बेल्थरारोड जितेन्द्र सिंह इस परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र चेक किया। संदेह होने पर कुछ छात्रों से कड़ाई से पूछताछ की जिसमें 11 परीक्षार्थी दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते मिले। तहसीलदार ने इन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक योगेंद्र नाथ यादव ने तहसीलदार के निर्देश पर भीमपुरा पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़े गए किशोरों और युवकों के फोटो को बाबा स्नेही दास इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रिंसिपल की ओर से प्रमाणित करने की बात कही गई है। फर्जी फरीक्षार्थियों के खिलाफ केस दर्ज लिया गया है। उधर, भीमपुरा स्थित रामकरण इंटर कॉलेज में नकल करते हुए दो परीक्षार्थियों को पकड़ कर केंद्र व्यवस्थापक ने रस्टीकेट कर दिया। स्टेटिक मजिस्ट्रेट दिलीप कुमार सिंह व केंद्र व्यवस्थापक श्रीराम सिंह ने सचल दल के साथ सभी कक्षो में सघन चेकिंग अभियान चलाया जिसमें दो परीक्षार्थियों के पास नकल सामग्री मिली।
रेवती: कस्बा स्थित रेवती इंटर कॉलेज में तहसीलदार बांसडीह गुलाब चंद्रा ने दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते एक युवक को पकड़ कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। केंद्र व्यवस्थापक दयाशंकर सिंह ने अधिकारियों को बताया कि पकड़ा गया युवक पहले से ही वह संदिग्ध लग रहा था। कई बार मांगने के बाद वह आधार कार्ड नहीं दिखाया। पकड़े गए युवक ने बताया कि वह दिल्ली में किसी फैक्ट्री में काम करता है। केंद्र व्यवस्थापक ने एसएचओ रेवती शैलेश कुमार सिंह को नामजद तहरीर दी।
विज्ञापन

दया छपरा: पीएन इंटर कालेज दुबे छपरा में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में दो छात्राएं व एक छात्र को नकल करते पकड़ा गया। स्टेटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापक ने तीनों को रस्टीकेट कर दिया।
-
छात्रों ने सत्यापन के नाम परेशान करने का लगाया आरोप
दयाछपरा। फोटो की पहचान न होने पर पीएन इंटर कॉलेज दुबेछपरा केे 8 छात्रों को महावीर सिंह इंटर कॉलेज बादिलपुर के केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने परीक्षा से रोक दिया। हालांकि प्रवेश पत्र सत्यापन के बाद परीक्षा कराई गई। कुछ छात्रों ने सत्यापन के नाम पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाय है। पीएन इंटर कॉलेज दुबे छपरा के इंटरमीडिएट का परीक्षा केंद्र महावीर सिंह इंटर कॉलेज बादिलपुर में निर्धारित किया गया है। इंटरमीडिएट के छात्र योगेंद्र कुमार यादव, विंध्याचल मिश्र, बिसकाल शाह, विनायक ठाकुर, सुमित कुमार सिंह, राहुल कुमार पासवान, राहुल कुमार शाह, राहुल कुमार यादव परीक्षा देने के लिए महावीर सिंह इंटर कॉलेज बादिलपुर पहुंचे। जहां प्रथम दिन से ही केंद्र व्यवस्थापक ने उनके प्रवेशपत्र पर प्रश्नचिह्न लगा दिया। छात्रों ने इंटर कॉलेज दुबे छपरा पहुंचकर दूसरा फोटो लगाकर अपने प्रधानाचार्य से प्रमाणित कराकर प्रवेश पत्र लेकर गए। दूसरे दिन नायब तहसीलदार बैरिया रजत सिंह ने भी पीएन इंटर कॉलेज दुबे छपरा में पहुंचकर सरकारी अभिलेखों के अनुसार इन छात्रों के प्रवेश पत्र को सत्यापन किया। फिर भी केंद्र व्यवस्थापक बादिलपुर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने परीक्षार्थियों को परीक्षा रोका लेकिन जब छात्रों ने दबाव बनाया तो केंद्र व्यवस्थापक ने बी कॉपी देकर परीक्षा ले ली। छात्रों ने जब इस मामले से पीएन इंटर कॉलेज दुबेछपराके प्रधानाचार्य गिरिजेश दत्त शुक्ल को अवगत कराया तो प्रधानाचार्य केंद्र व्यवस्थापक बादिलपुर को छात्रों की सूची के साथ पत्र भेजा। छात्रों का कहना है कि हमको दुर्भावना बस बादिलपुर के केंद्र व्यवस्थापक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट द्वारा परीक्षा को लेकर परेशान किया जा रहा है। इस बाबत महावीर सिंह इंटर कॉलेज बादिलपुर के केंद्राध्यक्ष संजय तिवारी ने बताया कि सभी छात्र परीक्षा दे रहेहैं। यह आरोप बेबुनियाद है। संदिग्ध छात्रों का सत्यापन कराया गया था। एक छात्र का सत्यापन नहीं हुआ था। उसका भी आज सत्यापन होकर आ गया। किसी छात्र को परीक्षा से नहीं रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें