फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन, बल, वैभव प्राप्त हो जाए तो उसका उपयोग बुद्धि विवेक से करना चाहिये

विज्ञापन
दुबहर के अखार गांव में ज्ञानयज्ञ महोत्सव में उपस्थित महिलाएं। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
शराब, वेश्यावृत्ति, जुआ, हिंसा से दूर रहें लोग
विज्ञापन

दुबहर। क्षेत्र के अखार गांव में हो रहे ज्ञानयज्ञ महोत्सव में सोमवार को भारत के प्रसिद्ध मनीषी संत त्रिदंडी स्वामी महाराज के कृपा पात्र शिष्य श्रीलक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी महाराज ने प्रवचन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी लोग शराब, वेश्यावृत्ति, जुआ, हिंसा और बेईमानी से बचें। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के परिवार की कथा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपने परिवार को संदेश देने के लिए सुधर्मा नामक सभा का आयोजन किया और अपने परिजनों को उचित अनुचित विषयों के बारे में विस्तार से समझाया। कहा कि प्रत्येक परिस्थिति में धर्म का पालन होते रहना चाहिए यह कल्याण का मार्ग है। इस मौके पर संत श्रीधर चौबे, कमलेश सिंह, सुनील सिंह, विमल पाठक, सुनील मिश्रा, ध्रुव सिंह,शशिकांत सिंह, अरुण सिंह, पिंटू सिंह, जय कुमार सिंह, राधेश्याम दूबे, अशोक सिंह, रागिनी सिंह, पशुपति नाथ दुबे, सुजीत सिंह, सनी सिंह, दीपक सिंह, हैप्पी तिवारी, कैलाश गिरी, राजेश यादव, आकाश, नीरज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें