फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के पीएम व चीन के राष्ट्रपति का हिंयुवा ने फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। हिंदु युवा वाहिनी की बैठक रविवार को अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित की गई। इसमें केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अनुरोध किया गया। इसके पूर्व जिलाध्यक्ष मनीष सिंह उज्जैन के नेतृत्व में जुलूस निकाल कर शहीद चौक पहुंचा जहां पाकिस्तान के प्रधानमंत्री व चीन के राष्ट्रपति का पुतला दहन किया गया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी पंकज सिंह ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी बनती है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएं। इसके साथ ही राष्ट्रीयता का बोध कराये और चीन के सामानों का बहिष्कार करें क्योंकि हमारी अर्थ व्यवस्था का इस्तेमाल चीन हमारे देश के खिलाफ करता है। इसमें पाकिस्तान बराबर का सहभागी है। इस मौके पर सूर्यप्रकाश श्रीवास्तव, अमित तिवारी, मोतीलाल, संजीत शर्मा, कन्हैया सोनी, सत्या सिंह, पियूष सिंह, दीपक, निशांत, रोहित सिंह, रजनीकांत, गाटर चौधरी आदि मौजूद रहे। संचालन जिला प्रवक्ता सनद त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें