फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटान पीड़ितों ने रोकी हाईवे की रफ्तार

Fri, 15 May 2015 09:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के इब्राहिमाबाद नौबरार (आठगांवा) के कटान स्थल पर बेमियादी अनशन पर बैठे आंदोलनकारी शुक्रवार को उग्र हो गए। इसके बाद कटान पीड़ित चांद दियर चौकी के पास एनएच-31 को जाम करने के लिए चल दिए लेकिन पुलिस ने पहले ही रोक लिया।
विज्ञापन


 इसके बाद अन्य कटान पीड़ितों ने भाजपा नेता मुक्तेश्वर सिंह के नेतृत्व में एनएच-31 जाम कर दिया। इससे हाईवे पर एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। एक घंटे बाद एडीएम के समझाने के बाद जाम समाप्त करने के साथ ही अनशन भी स्थगित कर दिया गया।

मुरलीछपरा के ग्राम पंचायत इब्राहिमाबाद नौबरार में कटान स्थल पर 11 मई से कटान पीड़ित कटानरोधी कार्य कराने की मांग को लेकर बेमियादी अनशन पर थे। इसमें से एक अनशनकारी सभा बिंद की तबियत खराब देख जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बेमियादी अनशन के बाद भी जिला प्रशासन द्वारा कटान पीड़ितों के मांगों को गंभीरता से नहीं लेने आक्रोशित कटान पीड़ितों ने शुक्रवार को आंदोलन तेज कर दिया। बेमियादी अनशन के साथ की क्षेत्र के कटान पीड़ित चक्का जाम करने और गिरफ्तारी देने के लिए अनशन स्थल से चांद दियर चौकी के लिए चल दिए।

इस पर क्षेत्राधिकारी सुरेशचंद्र रावत ने पुलिस बल के सहयोग से चांद दियर चौकी से 200 मीटर पहले ही रोक दिया। उधर क्षेत्र के कटान पीड़ितों के साथ चांद दियर चौकी के पास एनएच-31 पर पहुंचकर भाजपा नेता गुप्तेश्वर सिंह ने सड़क जाम कर दिया।

इस दौरान इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। इससे यात्री बिलबिलाते नजर आए। जाम कर्ताओं ने एसडीएम सुशील प्रताप सिंह और क्षेत्राधिकारी सुरेशचंद्र रावत की एक भी नहीं सुनी। प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे। करीब एक घंटा बाद पहुंचे एडीएम खेमपाल सिंह ने कटान पीड़ितों से बातचीत की और समझाया। एडीएम अनशन स्थल पर पहुंचे और एक सप्ताह के अंदर कटान पीड़ितों को आवासीय भूमि तथा एक पखवाड़े के अंदर कटानरोधी कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया। इसके बाद अनशनकारियों ने आंदोलन को स्थगित कर दिया। इसके बाद ही प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें