फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Fri, 15 May 2015 09:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा के वार्ड नंबर चार और सात के कोटेदार द्वारा राशन न देने तथा मूल्य से अधिक वसूली को लेकर ग्राहकों ने कोटे की दूकान के सामने प्रदर्शन किया। लोगों की भीड़ जुटता देख कोटेदार दूकान बंद कर चलता बना।
विज्ञापन


कार्डधारकों का आरोप था कि कोटेदार बीपीएल, अंत्योदय के अनाज को अधिक मूल्य देता है। साथ ही उसके द्वारा वजन भी कम दिया जाता है। विरोध करने पर वे कार्डधारकों के साथ दुर्व्यवहार करता है।

कई कार्डधारकों का राशन भी नहीं मिल पाता है। शासन से निर्धारित अनाज दो-दो किलो कम मिलता है। इसी को लेकर उपभोक्ताओं का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा और दूकानदार का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


 इस दौरान उपभोक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम रसड़ा अनिल कुमार मिश्र से मिलकर कोटेदार के खिलाफ ज्ञापन           सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर प्यारे मोहन वर्मा,      बाबू नंदन, दिनेश, अमरनाथ, परमानंद, लालमुनी, शकुंतला     देवी, प्रभुजी, राजन, सुरेंद्र आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें